Airforce Conference

वायुसेना के कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू

1245 0

नयी दिल्ली।  भारतीय वायुसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएससी) सहित भारत के समक्ष विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों की समग्र समीक्षा शुरू हुई।

देश के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में कमांडरों के छमाही सम्मेलन का उद्घाटन किया। सूत्रों ने बताया कि सिंह ने इस अवसर पर युद्ध जैसी स्थितियों के लिए हर समय तैयार रहने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने जैसे दृढ़ इरादों के लिए वायुसेना की प्रशंसा की।

गगनयान मिशन सहयोग समझौते पर भारत-फ्रांस ने किए हस्ताक्षर

कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति सहित भारत के समक्ष उत्पन्न सभी सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की। सम्मेलन में कमांडर देश के समक्ष भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को और बढ़ाने संबंधी रणनीतियों तथा नीतियों पर भी चर्चा करेंगे।

इस सम्मेलन में भारतीय वायुसेना की सभी कमानों के प्रमुख, सभी प्रधान स्टाफ अधिकारी और दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में तैनात सभी महानिदेशक भाग ले रहे हैं।

Related Post

CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री सैनी ने सुशासन दिवस पर दी बड़ी घोषणाएं, विपक्ष पर साधा निशाना

Posted by - December 25, 2024 0
गुरुग्राम: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini)…

खुद को पूर्व प्रधानमंत्री के खानदान का बताता हैै धर्मांतरण करवाने का आरोपी उमर गौतम

Posted by - June 22, 2021 0
एटीएस ने सोमवार को धर्मांतरण के मामले में जिस मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है, वह खुद को पूर्व प्रधानमंत्री…
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : साक्षी ने सिल्वर, तो विनेश का कांस्य पदक पर किया कब्जा

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। साक्षी मलिक ने आसान ड्रॉ का फायदा उठाते हुए रजत पदक हासिल किया है। जबकि विनेश फोगाट फिर…
Naxalites

पुरंगेल-गमपुर के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Posted by - March 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। जिले के थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पुरंगेल गमपुर के जंगल में आज मंगलवार सुबह…