AIMPLB के तार SIMI से जुड़े

AIMPLB के तार SIMI से हैं जुड़े, इनका मुसलमानों से कोई नाता नहीं : मोहसिन रजा

909 0

लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने एक बार फिर मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है। उन्होंने बोर्ड के सदस्‍य सैयद कासिम रसूल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रतिबंधित संगठन SIMI के अध्यक्ष रहे हैं।

मोहसिन रजा ने ट्वीट के जरिए बोर्ड पर हमला करते हुए कहा कि जिस संगठन के तार SIMI के लोगों से जुड़े हों। ऐसी संस्थाओं से देश के मुसलमानों का कोई नाता नहीं है। मोहसिन रजा ने कहा कि अब यह देखना होगा कि कौन-कौन सी देश विरोधी ताकतें इस संस्था के बैनर तले देश को तोड़ने का काम कर रही हैं?

जब सुप्रीम कोर्ट का आखिरी फैसला मुस्लिम समाज मंजूर कर चुका है, तो यूपी में इस मीटिंग को करने का क्या औचित्य?

इससे दो दिन पहले मंत्री मोहसिन रजा ने अयोध्या फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर मंथन के लिए लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की बैठक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आगे कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का आखिरी फैसला मुस्लिम समाज मंजूर कर चुका है। तो यूपी में इस मीटिंग को करने का क्या औचित्य है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड माहौल खराब करना चाहता है।

मोहसिन रजा ने कहा कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी  जैसे लोग खुद को बैरिस्टर कहते हैं। वह विदेशों से पढ़ कर आए हैं। वह मुस्लिम भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मोहसिन रजा ने कहा कि इस बात की अब जांच होनी चाहिए आखिर इसकी फंडिंग कौन कर रहा है?

Related Post

शरद पवार

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे, बनी सहमति : शरद पवार

Posted by - November 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी के बीच जारी आखिरी दौर की बैठक खत्म हो गई है। एनसीपी…
PM Mudra Loan

पीएम मुद्रा लोन के माध्यम से बिना गारंटी ऋण, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के दस वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा लाभार्थियों से…
cm yogi

दंगाई अब यूपी में सब्जी बेच रहे हैं, कहते हैं जान बख्श दो: सीएम योगी

Posted by - December 1, 2022 0
अरावली/बनासकांठा/अहमदाबाद/वडोदरा। पहली दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ तो दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश…