केरल के बाद पंजाब में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास, SC जाएगी सरकार

883 0

नई दिल्ली। केरल के बाद अब पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव को कैप्टन सरकार ने पेश किया था। इस समय प्रस्ताव पर विधानसभा में बहस जारी है। जहां आम आदमी पार्टी ने प्रस्ताव का समर्थन किया है, वहीं अकाली और भाजपाई इसके विरोध में हैं।

पंजाब की सरकार ने एलान किया था कि सरकार CAA, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के संबंध में सदन की इच्छा से आगे बढ़ेगी। क्योंकि इससे राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के छिन्न-भिन्न होने का खतरा बढ़ गया है।

नई दिल्ली विधानसभा से निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अगर चाहती है कि सीएए को पंजाब और अन्य राज्यों में लागू किया जाए। तो उसे अवाश्यक संशोधन करने होंगे। वहीं केरल की तरह उनकी भी सरकार इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

बता दें कि पंजाब से पहले केरल विधानसभा में भी CAA के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया गया था। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि CAA धर्मनिरपेक्ष नजरिए और देश के ताने बाने के खिलाफ है। इसमें नागरिकता देने में धर्म के आधार पर भेदभाव होगा। यह कानून संविधान के आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों के विरोधाभासी है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा समेत विपक्ष के नेताओं को पछाड़ा

Posted by - January 4, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने चुनावी समर में जिलों में दौरों को लेकर समाजवादी पार्टी…
फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज

फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज का फर्स्ट लुक लांच, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। फिल्म नोटिस का प्रोमो और पोस्टर का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। ज़ेन केएम एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के…
mayawati

हाथरस कांड : योगी सरकार की कार्यशैली पर मायावती ने फिर खड़े किए सवाल

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस गैंगरेप मामले में ट्वीट करके सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।…
AK Sharma

पूर्वांचल के खिलाड़ियों को विरासत में मिली है प्रतिभाः एके शर्मा

Posted by - August 15, 2023 0
लखनऊ/जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में अत्याधुनिक मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल एवं जनसंचार विभाग में ऑडियो विजुअल स्टूडियो…
savin bansal

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी…