jaggery

खाना खाने के बाद जरूर खाएं एक टुकड़ा गुड़, जानें फायदे

1751 0

नई दिल्ली। लोग सर्दियों में गुड़ (jaggery) का  सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं । ऐसा करने से खांसी-जुकाम से बचाव होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।  वहीं, क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने से न सिर्फ आपका खाना आसानी से पच जाता है, बल्कि इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। ऐसा लम्बे समय तक करने से आपके पेट की चर्बी भी नहीं बढ़ती।

अब घर बैठे सीएसडी से ऑनलाइन खरीद सकेंगे कार, टीवी, फ्रिज

 जानें गुड़ के फायदे- 

गुड में विटामिन -A और विटामिन -B, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है। ये शरीर को अंदर से साफ रखते है, जो त्वचा के ग्लो करने के लिए बहुत आवश्यक होता है शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है।

कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर

गुड़ ब्लरड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव

शरीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

आंखों के लिए फायदेमंद

गुड़ का सेवन आंखों  से आंखों की कमजोरी दूर होती है। यही नहीं गुड़ आंखों की रोशनी  बढ़ाए रखने में बहुत मददगार है।

दिमाग के लिए गुणकारी

गुड़ आपके मूड को अच्छा बनाने का काम भी करता है। यही नहीं अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो रोजाना गुड़ खाने से बहुत फायदा होगा। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत बना रहेगा और याद्दाश्तम भी अच्छी रहेगी।

गुड़ सर्दी-जुकाम भगाने में काफी असरदार

गुड़ सर्दी-जुकाम भगाने में काफी असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलत है। अगर किसी को खांसी की शिकायत है तो उसे चीनी के बजाए गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।

गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शिायम और फास्फो्रस पाया जाता है। यह दोनों तत्व् हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

 

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

Posted by - January 22, 2024 0
देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…

दिल्ली: पुजारी द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ रेप मामले में उठी न्याय की मांग

Posted by - August 3, 2021 0
दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट के भीतर पुजारी एवं उसके दो साथियों द्वारा 9 साल की बच्ची…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने 208.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Posted by - March 5, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishudev Sai) आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में…
PM Modi worshiped in Parvati Kund

पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Posted by - October 12, 2023 0
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर पिथौरागढ़ के…