बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद बोली सुरभि राणा- करणवीर वोहरा को अगर ट्रॉफी मिले तो दिल से खुशी होगी

1208 0

मुंबई।बिग बॉस-12 में अब सिर्फ पांच फाइनलिस्ट बचे हैं सुरभि राणा इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में जाने का मौका हर किसी काे नहीं मिलता। घर के अंदर जाकर उन्होंने एक जिदंगी और जी ली है।

जब उनसे ये पुछा गया कि उनका बिगबॉस का सफर कैसा था तो उन्होंने कहा,कुछ खट्‌टा और कुछ मीठा, पर कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा। वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े वाले मूवमेंट खट्‌टा और सलमान खान से मिली सराहना, टास्क जीतने के अनुभव को अच्छा कहूंगी।मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। दर्शकों का क्या प्वाइंट ऑफ व्यू है। उन्हें किसको वोट करना या नहीं करना है वो उनका हक है, यह मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचती नहीं हूं। हमेशा खुद को इस शो का विजेता मानूंगी। यह ट्रॉफी किसी को भी चली जाए पर अपने लिए तो बिग बॉस-12 की विनर मैं ही रहूंगी।

उनसे शो के विनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,मेरे अनुसार तो मैं ही विनर हूं। बाकी अब जब मैं बाहर हो गई हूं तो करणवीर वोहरा को अगर ट्रॉफी मिले तो दिल से खुशी होगी। ऐसे ईमानदार, सच्चे, अध्यात्मिक लोग मुझे अच्छे लगते हैं।फिलहाल उनकी छवि झगड़ालू और गुस्सैल लड़की की ही बानी थी जिसे शायद वो बदलना चाहें।

Related Post

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Awards Live: जानें किसे बेस्ट फिल्म-एक्टर का मिला अवॉर्ड

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स

अपकमिंग फीमेल वोकलिस्ट मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स जीतने से जिम्मेदारियां बढ़ गई है- आकांक्षा शर्मा

Posted by - February 22, 2020 0
आकांक्षा शर्मा ‘जोगी’, ‘चुड़ी चमके’ जैसे हिट और पॉपुलर गानों के लिए जानी जाती है। आकांक्षा ने हाल ही में…
star Chadwick Bossman dies

‘ब्लैक पैंथर’ के स्टार चैडविक बॉसमैन का हुआ निधन, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़ी खास बातें

Posted by - August 29, 2020 0
हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन का शुक्रवार को निधन हो गया। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य भूमिका निभाने…