Pushkar Singh Dhami

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

660 0

देहरादून: उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून (Dehradun) स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों (Agitators) को नमन करते हुए मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य जनता के संघर्षों से बना है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ विधायक विनोद चमोली, विधायक खजानदास, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान, सुशीला बडोनी, प्रदीप कुकरेती समेत बड़ी संख्या में लोग शहीद स्मारक पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : मदन कौशिक ने धामी के साथ राज्यपाल से की मुलाकात

Related Post

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…
CM Yogi

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

Posted by - April 16, 2024 0
शामली : देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर…
Nobel laureate Konstantin Novoselov meets CM Yogi

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

Posted by - March 11, 2026 0
लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। इस दौरान लोहम…