‘अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, सेतु’ फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित

741 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बाद फिल्म राम सेतु (Ram Setu) के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट के कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट आते ही सभी कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने दी है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा, ‘रामसेतु की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जा रही थी। ये बेहद दुखद है कि फिर भी 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।’ फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

  • राम सेतु के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट के कोरोना की चपेट में
  • सभी कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया

5 अप्रैल को 100 लोग राम सेतु के सेट पर अपना काम शुरू करने वाले थे

साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ‘हाल ही में कुछ दिन पहले सभी आर्टिस्ट का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जो लोग इस टेस्ट में निगेटिव नहीं आए थे उन्हें आइसोलेट कर दिया था और यहां तक कि राम सेतु (Ram Setu) प्रोड्यूसर्स के द्वारा उन्हें पेमेंट भी दी गई थी। साथ ही अगर कोई सेट पर अच्छा महसूस नहीं करता था तो उसे तुरंत आइसोलेट कर दिया जाता था। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा संख्या में पीपीई किट भी रामसेतु (Ram Setu) के सेट पर मिलेगी। लाखों रुपए सिर्फ कोरोना टेस्ट और आइसोलेश पर खर्च कर दिए गए हैं।’

बीते दिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।’

Related Post

जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ मुंबई में केस दर्ज, आरएसएस की तुलना तालिबान से करने का आरोप

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली।  हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर अपनी बेबाकी के कारण एक बार फिर चर्चा…
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, नए वैरिएंट पर नजर रखें, हर पॉजिटिव केस की कराएं जीनोम सिक्वेंसिंग

Posted by - December 22, 2022 0
लखनऊ।  विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित…
सेंसेक्स 2600 अंक से ज्यादा फिसला

कोरोना के कहर से सेंसेक्स 2,600 अंक से ज्यादा फिसला , डूबे आठ लाख करोड़ रुपये

Posted by - March 12, 2020 0
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कोरोनावायरस के कारण फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को…