Jio 4G

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद अब Jio का प्लान होगा महंगा

1053 0

नई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का एलान किया है। रिलायंस जियो ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे होंगे। हालांकि कंपनी ने नई कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का हवाला दिया है। हालांकि वोडाफोन आईडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है।

बता दें कि बीते सोमवार को ही पहले वोडाफोन-आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया। उसके बाद एयरटेल ने भी अपने एक बयान में कहा कि एक दिसंबर से उसके भी प्लान महंगे होंगे। इन दोनों कंपनियों ने भी नई कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो ने इंटरकनेक्टेड चार्ज (आईयूसी) के तौर पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग चार्ज लेने का एलान किया है। हालांकि आईयूसी चार्ज आपको सिर्फ तभी देने होंगे जब आप जियो के नेटवर्क से किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करेंगे।

गौरतलब है कि ट्राई की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक इन दो महीनों में 69,83,146 लोग जियो से जुड़े हैं, जबकि 23,84,610 लोगों ने एयरटेल के साथ छोड़ा है। इसी कड़ी में 25,76,726 लोगों ने वोडाफोन-आइडिया को बाय-बाय कहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीएसएनएल पर लोगों को भरोसा कायम है, क्योंकि इन दो महीनों में 73,7,928 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं।

Related Post

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना सिर्फ मोदी का नहीं यह पूरे देश का है : स्मृति ईरानी

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में आर्थिक स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वित्त मंत्री…
स्वैच्छिक रक्तदान

जीवन बचाने के लिए किसी मेडिकल नहीं बल्कि मानवता की डिग्री जरूरी

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग व आशियाना गुरुद्वारा समिति के सहयोग से सेक्टर एम…
लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : दिल्‍ली में कांग्रेस और आप में गठबंधन पर नहीं बनी बात

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस और दिल्‍ली में सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन की संभावना बुधवार…