शनि जयंती

59 साल बाद शनि जयंती पर ग्रहों का ये है अद्भुत संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

1081 0

नई दिल्ली। शुक्रवार 22 मई को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। हिंदी पंचांग के अनुसार अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों में ऐसी कथा है कि सूर्य के पुत्र शनि महाराज का जन्म इसी अमावस्या तिथि को हुआ था। इसी अमावस्या तिथि को सावित्री ने यमराज को हराकर अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे इसलिए इस दिन सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं।

इस वर्ष शनि जयंती के अवसर पर बहुत ही दुर्लभ योग संयोग  है बना 

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि इस दिन शनिदेव की पूजा और शनि शांति के उपाय करने वाले को शनि की दशा में अधिक कष्ट नहीं भोगना पड़ता है। इस वर्ष शनि जयंती के अवसर पर बहुत ही दुर्लभ योग संयोग बना हुआ है। जिसका प्रभाव देश दुनिया और सभी राशियों पर भी हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

शनि जयंती के दिन 22 मई को वृष राशि में 4 ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद होंगे

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि महाराज इस समय अपनी राशि मकर में स्थित हैं। यह भूमि तत्व की राशि है जिसमें शनि के साथ गुरु भी मौजूद है। ज्योतिषियों का मानना है कि 59 साल पहले 1961 में बना था। इस साल के बाद फिर ऐसा ही संयोग 2080 में बनेगा। उस वक्त भी आज जिस तरह से तूफान और प्राकृतिक आपदाओं से मानव जाति संकट से गुजर रही है। इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस बार शनि जयंती के दिन 22 मई को वृष राशि में 4 ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद होंगे। एक राशि में इन 4 प्रमुख ग्रहों का होना भी दुर्लभ माना जाता है।

ज्योतिष में बुध और राहु का संबंध तूफान से माना गया है, लेकिन इसमें तात्कालिक परिणाम चंद्रमा और शुक्र का भी देखा गया

ज्योतिष में बुध और राहु का संबंध तूफान से माना गया है, लेकिन इसमें तात्कालिक परिणाम चंद्रमा और शुक्र का भी देखा गया है। बता दें कि 3 मई 2019 को जब फोनी तूफान आया था तब भी शुक्र, बुध और चंद्रमा एक साथ मौजूद थे।

2018 में जब तितली तूफान आया था, तब भी ये तीनों ग्रह साथ ही बैठे थे। 26 दिसंबर 2004 में जब सुनामी आयी थी उस दिन भी शुक्र और बुध साथ बैठे थे।

ओडीशा में आया अम्फान तूफान के समय भी शुक्र, बुध साथ ही पृथ्वी तत्व की राशि वृष में बैठे हैं। इस समय गुरु और शनि भी पृथ्वी तत्व की राशि में वक्री चल रहे हैं। ऐसे में इस बार शनि जयंती पर ग्रहों का यह योग बेहद कष्टकारी है।

शनि जयंती पर देखें किस राशि पर कैसा होगा असर?

मेष राशि वाले अति उत्साहित रह सकते हैं, लाभ के अवसर का फायदा उठाएंगे।

कर्क और सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती पर बनने वाला है चतुर्ग्रही योग लाभकारी रहेगा। कर्क राशि वालों की रुचि धर्म-अध्यात्म में रहेगी, मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा।

तुला राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा, मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। किसी बात को सोचकर परेशान भी होते रहेंगे।

धनु और मीन राशि के लिए यह योग शुभ है, लेकिन मकर और कुंभ राशि वालों को संभलकर चलना होगा।

Related Post

CM Dhami

राज्य सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए कार्यरत: मुख्यमंत्री

Posted by - July 16, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति: सीएम धामी

Posted by - July 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ…
National Jamboree

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने…
उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा

उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा : प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले राहुल गांधी

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक,…