अफगानिस्तान संकट पर रामदेव ने दिया ‘ज्ञान’, तो लोगों ने याद दिला दिया 40 रुपए पेट्रोल वाला बयान

736 0

अफगानिस्तान संकट को लेकर योगगुरु रामदेव ने कहा- भारत को इस मामले को संजीदगी के साथ देखने की जरूरत है। फंसे भारतीयों को मदद की जरूरत है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- अफगानिस्तान में जो भी भारतीय फंसे हैं, उन्हें सरकार निकालने के लिए तत्परता से काम कर रही है। उन्हीने कहा- अगर तालिबान को पूरी दुनिया का साथ चाहिए, तो उन्हें भी हिंसा का रास्ता छोड़कर एक जिम्मेदार सरकार और इंसान की तरह सलूक करना चाहिए।

रामदेव के बयान पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- स्वामी जी, वो 40 रुपए वाले पेट्रोल-डीजल का क्या हुआ? एक अन्य यूजर ने लिखा- बाबा जी को तालिबान भेज दो…10-15 दिन के लिए तालिबानियों को योगा सिखाएंगे, पतंजलि का आटा खिलाएंगे तो तालिबानी सुधर जाएंगेदरअसल, गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह बोले- अफगानिस्तान में जो भी भारतीय फंसे हैं, उन्हें सरकार निकालने के लिए तत्परता से काम कर रही है।

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित नेहरू को बताया भारतीय लोकतंत्र का आदर्श नेता

इस पर और ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि तालिबान की चरित्र एका-एक बदलने वाला नहीं है। आज तक का उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उससे उनकी भय की राजनीति है और जैसे लोगों को जिस तरह उन्होंने कष्ट दिया, क्रूरता की, वह जगजाहिर है।उनके अनुसार, भारत को बेहद संजीदगी के साथ अफगानिस्तान मामले से निपटने की जरूरत है और अपने लोग जो वहां फंसे हैं, उनकी मदद करने की जरूरत है। यह सच है कि अब अफगानिस्तान की पूरी सत्ता तालिबान के हाथ में है। पर अगर तालिबान को पूरी दुनिया का साथ चाहिए, तो उन्हें भी हिंसा का रास्ता छोड़कर एक जिम्मेदार सरकार और इंसान की तरह सलूक करना चाहिए।

Related Post

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

Posted by - August 20, 2021 0
यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन…

कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद राजघराने की राजकुमारी ने थामा बीजेपी का हाथ

Posted by - October 15, 2019 0
प्रतापगढ़। कांग्रेस को प्रतापगढ़ में चार दशक से मजबूती देने वाले परिवार की राजकुमारी रत्ना सिंह आज भारतीय जनता पार्टी…
PM Modi

मैं भावुक हूँ, भाव-विह्वल हूँ! मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूँ: मोदी

Posted by - January 12, 2024 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में मंदिर में श्री रामलला की प्राण…