भावुक हुए आडवाणी

फिल्म ‘शिकारा’ देख भावुक हुए आडवाणी, विधु विनोद चोपड़ा ने बंधाया ढांढस

948 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी कश्मीरी पंडितों के निर्वासन पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ देखकर बेहद भावुक हो गए। फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आडवाणी को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं।

लाल कृष्ण  आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे

लाल कृष्ण  आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। शुक्रवार को ही यह फिल्म रिलीज हुई। विधु ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि यह फिल्म उनकी आपबीती है। एक दिन पहले अभिनेता आमिर खान ने ट्वीट किया था कि विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। ‘शिकारा’ एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है।

https://twitter.com/aamir_khan/status/1225638043882672129

शिकारा से 2 नए चेहरे, आदिल खान और सादिया कर रहे हैं डेब्यू 

यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनी है। शिकारा से 2 नए चेहरे, आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और जम्मू स्थित कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जगती में हुई है। इस फिल्म में करीब 4000 कश्मीरी पंडितों ने काम किया है।

https://www.instagram.com/p/B8RK6b4FYSw/?utm_source=ig_web_copy_link

विधु विनोद चोपड़ा ने एक ट्वीट में लिखा था कि यह फिल्म मेरी आपबीती है। कश्मीर और 1990 में पंडितों के साथ हुई घटनाएं मेरे लिए पैसा कमाने का जरिया नहीं हैं। यह हकीकत है, जिसे मैंने खुद जिया है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पूरी कश्मीरी आबादी को दोषी ठहराया गया है।

फिल्म ‘शिकारा’ निर्देशन की दुनिया में करीब 13 साल बाद अपना कदम रखा

फिल्म ‘शिकारा’ विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में करीब 13 साल बाद अपना कदम रखा है। इस पहले उन्होंने 2007 में फिल्म ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ का निर्देशन किया था। फिल्म ‘शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ शुक्रवार को रिलीज हुई है। ‘शिकारा’ इस बात के बारे में है कि कैसे कश्मीरी पंडितों को 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी में अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म की कहानी शिव कुमार धर (आदिल खान) और उनकी पत्नी शांति (सादिया) के माध्यम से कश्मीरी पंडितों के पलायन का चित्रण करती है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Related Post

National Jamboree

जम्बूरी बनेगा युवाओं की ऊर्जा का ‘महाकुम्भ’ : साहसिक, रोमांचकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होंगे प्रतिभागी

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। राजधानी में आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (National Jamboree) सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा…
CM Yogi

प्रधानमंत्री के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ । श्रीरामजन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये मुख्यमंत्री…
CM Yogi attended the 36th foundation day celebrations of GIDA.

भाषा ही नहीं भाव भी है अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के अंदर लाखों युवाओं को उनके गृहक्षेत्र में ही नौकरी…
CM Yogi

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

Posted by - April 19, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर के विकास को और ऊंचाई देते हुए करीब 1500 करोड़…