cm yogi

गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा कल, प्रशासन ने की तैयारी

1653 0

गाज़ीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह अधिकारियों की टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 309 स्थित धरवार कला गांव पहुंचे। उन्होंने वहां निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से कार्यक्रम की रूप रेखा, और सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश की जानकारी ली। डीएम ने प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए निर्माण करने वाली संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड भी तैयारी में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ मुख्यमंत्री निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

भजन और भागवत कथा के अलावा और क्यों चर्चित हैं जया किशोरी

संभावित कार्यक्रम के मुुताबिक मुख्यमंत्री लखनऊ से वाराणसी आएंगे। वहां से सुबह 10 बजे कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, 500 लोगों के साथ जनसंवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi…
PM MODI

PM मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार

Posted by - April 2, 2021 0
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं।आज वे केरल और तमिलनाडु में कई रैलियों…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…