ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

204 0

रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा (ADM Shyam Singh Rana ) ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर आकर इस अभियान का नेतृत्व किया और पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो घोलतीर से लेकर श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील तक सर्च कर रही हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने पहले ही छह टीमों का गठन किया था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे सर्च ऑपरेशन की गति को और बढ़ाया जा सके।

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

शनिवार को सर्च अभियान के अंतर्गत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के चौरास डैम क्षेत्र में एक शव मिला है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि श्रीनगर/कीर्तिनगर डैम में मिले शव की पहचान मौली सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, पूना कुंभरिया रोड, गुजरात, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक 5 शवों को खोज लिया गया है, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

परिजनों ने कहा, प्रशासन से मिल रही पूरी सहायता

उदयपुर से अपने परिजनों से मिलने एवं लापता परिवारजनों को खोजने आए अनिल सोनी ने बताया कि प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन, एसडीएम, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ आदि सभी टीमें सपोर्ट कर रही हैं। वे और उनका परिवार लगातार जनपद के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और प्रशासन का व्यवहार अत्यंत सहयोगपूर्ण है। उन्होंने जनपद प्रशासन सहित उत्तराखंड सरकार का आभार प्रकट किया।

Related Post

Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2024 0
गोरखपुर । फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने (Laurent Tripone) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ…
Draupadi Murmu

जनता के प्रति उत्तरदायित्व ही संसदीय प्रणाली की शक्ति: राष्ट्रपति

Posted by - November 3, 2025 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष…