cm yogi

अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी: सीएम योगी

432 0

लखनऊ। अग्निकाण्ड में जनधन की क्षति को न्यूनतम किये जाने के लिए और अधिक गम्भीरता बरते जाने पर बल देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों समेत न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रभावी प्रयास करें।

श्री योगी (CM Yogi) ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं आदि में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं। साथ ही, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित सघन जांच पड़ताल की जाये। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं आपात सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है।

प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस को निर्देशित किया गया है कि वह अग्निकाण्ड से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही के लिये एक कार्ययोजना बनाकर तीन दिन में प्रस्तुत करें। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह शासन की प्राथमिकताओं के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की भी समीक्षा करें।

सरकार ने अग्निशमन एनओसी एवं अग्निसुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भेजे गये हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल्स, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी स्कूलों व कॉलेजों आदि में भी समुचित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के लिये मानक के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Related Post

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अनुच्छेद 370 के बहाली तक नहीं लड़ेंगी चुनाव, ना ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी

Posted by - June 26, 2021 0
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…
CM Yogi

योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

Posted by - July 22, 2023 0
लखनऊ। माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर्यावरण संरक्षण को लेकर…
Durwasa Rishi Mandir

प्रयागराज में स्थित है महर्षि दुर्वासा का आश्रम, जिनके श्राप के कारण हुआ था समुद्र मंथन

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भ। सनातन संस्कृति में तीर्थराज, प्रयागराज को यज्ञ और तप की भूमि के रूप में जाना जाता है। वैदिक और…
AK Sharma

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, निजी नलकूप पर नहीं देना होगा बिजली बिल

Posted by - March 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के करोड़ों किसानों को होली से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को सीएम…
CM Yogi

जब कोई संकट आता है तो अब भारत की ओर देखती है दुनिया: योगी

Posted by - April 28, 2023 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को भाजपा की एक चुनावी जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…