Jimmy Shergill

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोड़ने के आरोप में कार्रवाई

1226 0

लुधियाना (पंजाब)। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) को बुधवार को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में उनका चान किया गया था। आरोप है कि अदाकार जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill) की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं।

लुधियाना के आर्य स्कूल में एक-एक कर कई चार पहिया वाहन अंदर घुस गए। अंदर का नजारा देखा गया तो पता चला कि किसी पंजाबी फिल्म की शूटिंग चल रही है। अदाकार जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill) पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए आने वाले थे। आर्य स्कूल को सेशन कोर्ट लुधियाना का रूप दिया गया है। जब पुलिस को इस बात का पता चला तो एसीपी वरियाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने शूटिंग रुकवा दी। फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें मंजूरी के कागजात दिखाए। इसके बाद उन्होंने वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले डायरेक्टर समेत दो लोगों के दो-दो हजार के चालान कर दिए।

एसीपी वरियाम सिंह का कहना है कि उनके पास शूटिंग की इजाजत थी। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले दो लोगों के चालान किए गए हैं। आर्य स्कूल में कमरे काफी है हर कमरे में पांच से छह लोग थे। शूटिंग समय पर खत्म कर दी गई थी।

पुलिस पार्टी को देख सभी लोगों ने पहने मास्क

जब पुलिस की टीम शूटिंग स्थल पर पहुंची तो कई लोगों ने मास्क नहीं पहने हुए थे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मास्क पहन लिए। जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उनमें से कुछ ने रुमाल तो कुछ ने जो कपड़ा मिला उससे ही मुंह ढक लिया।

Related Post

फिल्मों से दूर हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने की दोबारा शादी, छाए सुर्खियों

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। काफी समय से फिल्मों से दूर रहने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक शो में काफी खुलासे करने के…

मीटू मूवमेंट: कई फर्जी अकाउंट्स से नकली आपबीती भी प्लांट की जा रही है- जैकलीन फर्नांडीज

Posted by - November 3, 2018 0
मुंबई। मीटू मूवमेंट के चलते बॉलीवुड के कई नाम सामने आये हैं। इस मुद्दे पर साजिद खान की एक्स गर्लफ्रेंड…
lata mangeshkar

‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे…., लता मंगेशकर के निधन से सदमे में डूबा बॉलीवुड

Posted by - February 6, 2022 0
मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (lata mangeshkar) ने रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर को…
RRR

‘RRR’ का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से जी5 पर होगी स्ट्रीम

Posted by - May 13, 2022 0
मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड…