DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी

156 0

देहरादून:  मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है।

जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही से जहां निजी नामी गिरामी स्कूलों के तेवर ढीले हो गए हैं, वहीं स्कूल प्रबन्धन अब अपनी फीस घटा रहे। ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दिया है।

जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब शिक्षा माफियाओं के हौसले नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे जिले के कई नामी गिरामी स्कूल अब मनमर्जी फीस बढोतरी पर आए बैकफुट पर आएं है। जिला प्रशासन ने जैसे ही सख्ताई दिखाई तो धीरे-2 स्कूल फीस बढोतरी का खेल भी खुलने लगा।

द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का मामला सामने आया है जहां 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की थी शिकायत, बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल संचालित होने पर प्रशासन ने लगाई रू0 5,20,000 शास्ति लगाई थी।

अब स्कूल प्रबन्धन द्वारा जिला प्रशासन को लिखित रूप फीस कम करने का पत्र दिया है।

Related Post

Dr. Urvashi Sahni

एशिया के सबसे प्रभावशाली समाज सेवियों की सूची में डॉ. उर्वशी साहनी शामिल

Posted by - December 4, 2020 0
लखनऊ। टैटलर मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित एशिया की सबसे प्रभावशाली समाज सेवियों की सूची 2020 में स्टडी हॉल एजूकेशनल फाउंडेशन लखनऊ…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्नब गोस्वामी को मिली अंतरिम जमानत

Posted by - November 11, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आज बुधवार को रिपब्लिक टीवी के चीफ सम्पादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंतरिम जमानत…
हरमनप्रीत

कपिल और धोनी की श्रेणी में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं हरमनप्रीत

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास दिग्गज कप्तानों की श्रेणी में शुमार होने…
Gold prices

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट, जानिए सोने-चांदी की कीमतों का रेट

Posted by - August 24, 2020 0
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रॉफिट बुकिंग के चलते गोल्ड और सिल्वर के दामों में(Gold prices fall in international…
CM Dhami

सीएम धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का किया शुभारंभ, ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - December 8, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में…