अनु अग्रवाल

‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल खुद को मानती है देश की पहली सुपरमॉडल- देखें VIDEO

1170 0

 

मुंबई। बॉलीवुड की आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल खुद को देश की पहली सुपरमॉडल मानती है। नब्बे के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से सिने करियर की शुरूआत करने वाली अनु अग्रवाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।

वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने जिंदगी के अनुभव एवं दर्द को बयां कर रहीं हैं

अनु ने अपने सिने करियर के दौरान हिंदी के साथ तमिल सिनेमा में भी हाथ आजमाया। अनु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने जिंदगी के अनुभव एवं दर्द को बयां कर रहीं हैं।

डिजिटल मीडिया  होता तो मेरे सुपरमॉडल होने का हल्ला होता

अनु ने वीडियो में कहा कि मुझे देश की पहली सुपरमॉडल होने का तमगा हासिल है। उस दौर में डिजिटल मीडिया की उतनी उपस्थिति नहीं थी। यदि उस दौरान डिजिटल और सोशल मीडिया होता है तो इस बात की जानकारी सबको होती कि मैं देश की पहली सुपरमॉडल हूं। ब्लू जींस में आई मेरी फोटो उस समय लोगों के जेहन में थी। मैंने महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम किया है।

वर्ष 1999 में अनु अग्रवाल अपने एक्सिडेंट की खबर को लेकर सुर्खियों में आईं

वर्ष 1999 में अनु अग्रवाल अपने एक्सिडेंट की खबर को लेकर सुर्खियों में आईं थी। यह एक्सिडेंट बेहद खतरनाक था। इस एक्सिडेंट में न केवल अनु की याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक वह कोमा में रहीं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Posted by - September 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के…
अजित पवार

अजित पवार की कुर्सी गई ,जयंत पाटिल चुने गए विधायक दल के नेता

Posted by - November 23, 2019 0
महाराष्ट्र। राज्य में तख्तापलट के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।…
CM Dhami participated in the Diwali Mahotsav-2025 organized by the Uttaranchal Press Club

दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता: सीएम धामी

Posted by - October 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम…