घोषणापत्र

AAP का घोषणापत्र जारी, केजरीवाल ने कहा- भारत को बचाने का चुनाव है 2019

938 0

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में सातों सीटो से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है।उन्होंने कहा कि आज देश की संस्कृति पर प्रहार हो रहा है। यह चुनाव किसी एक पार्टी का चुनाव नहीं है।

ये भी पढ़ें :-हाईअलर्ट के बाद भी कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर शहर में एक बार फिर सुने गए धमाके 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि मोदी शाह की जोड़ी को हराने के लिए किसी को भी समर्थन करेंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।

ये भी पढ़ें :-सुन लें पिट्ठू कलेक्टर, जल्दी आएंगे हमारे भी दिन – शिवराज सिंह चौहान 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि ये चुनाव संविधान को बचाने वाला है. उन्होंने कहा, ” हमारा लक्ष्य नरेंद्र मोदी को चुनाव हराना है। हमारी एकता को चुनौती दी जा रही है। देश को तभी बचाया जा सकता है, यदि हम धर्म एवं जाति के आधार पर विभाजित नहीं हों।”

Related Post

19 साल पहले बड़े परदे पर यह ऐक्ट्रेस आईं थी नजर, अब दिखा ये अंदाज

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकीं मशहूर अदाकारा क्रिस्टीन स्टुअर्ट को लेकर अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने…

नीतीश सरकार में लूट खसोट जारी, भाजपा विधायक का आरोप- ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा खा रहे मंत्री

Posted by - July 2, 2021 0
बिहार में एनडीए सरकार हर दिन अपने ही विधायक एवं मंत्रियों के कारण फजीहत झेल रही है, ताजा मामला भाजपा…
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

Posted by - May 4, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने बिजली की हाईटेंशन लाइनों (765, 400, 220 और 132 केवी) से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत…