Murder

महिला को रंग लगाने पर दलित युवक की हुई हत्या

988 0

बांसडीह थाना क्षेत्र में होली के दिन कथित तौर पर एक महिला को रंग लगाने को लेकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन टाडा ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आंस चौरा गांव में मंगलवार को दुर्गेश पासवान (19) नामक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी पीठ और सीने पर चाकू से हमले के निशान थे। उन्होंने बताया कि दुर्गेश ने होली के दिन अपने गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार करण की भाभी को रंग लगा दिया था। इसे लेकर दुर्गेश और करण के बीच झगड़ा हुआ।

शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत

इसके बाद रात में करण ने योजनाबद्ध तरीके से दुर्गेश को फोन कर बुलाया और चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को आंस चौरा गांव में एक  ट्यूबवेल  के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि दुर्गेश के पिता कामेश्वर की शिकायत पर मंगलवार को बांसडीह रोड थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने इस मामले में करण और एक अन्य शख्स संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और दुर्गेश का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दुर्गेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में मिली जमानत

Posted by - December 2, 2020 0
नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के भाई शौविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने…
ग्रैमी अवॉर्ड्स

ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिशेल ओबामा, लेडी गागा और बिली इलिश का रहा जलवा , देखें लिस्ट

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। सबसे…
CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

Posted by - April 23, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई…