indigo airlines

इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को स्टेयरिंग पायलट के बजाय संभाला एक यात्री ने

1016 0

नई दिल्ली। बीते शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर घनी धुंध से कम दृश्यता की परिस्थितियां के कारण  पुणे से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का स्टेयरिंग पायलट के बजाय एक यात्री ने उसे संभाला और विमान को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सकुशल उतारा।

एयरलाइंस ने जिस यात्री से विमान संभालने का आग्रह किया था, वह यात्री एक पायलट ही था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विमान संभाल रहे पायलट को घनी धुंध से कम दृश्यता की परिस्थितियों में विमान संभालने का पर्याप्त अनुभव नहीं था। हालांकि उस पायलट को इस तरह की परिस्थितियों में विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित होने के साथ ही पर्याप्त अनुभवी भी थे।

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6571 ने बीते शनिवार की सुबह पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों के पुणे एयरपोर्ट पर विमान में बैठने के दौरान ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सीजन का पहला कोहरा फैलने की सूचना एयरलाइंस प्रबंधन को मिली।

मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य बॉलीवुड नहीं : वर्तिका सिंह 

बताया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने के लिए बेहद कम दृश्यता की स्थिति है और इन परिस्थितियों में कैट-3बी का प्रशिक्षण ले चुके पायलट को ही विमान उड़ाना चाहिए। लेकिन फ्लाइट के एक पायलट के पास यह प्रशिक्षण नहीं था।

सूत्रों का कहना है कि इसी फ्लाइट से इंडिगो के एक अन्य कैप्टन अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद दिल्ली में अपने घर लौट रहे थे। इन कैप्टन के पास कैट-3बी प्रशिक्षण और कोहरे में विमान उड़ाने का पर्याप्त अनुभव था।

इस कारण यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए एयरलाइंस प्रबंधन ने इस यात्री पायलट से ही विमान उड़ाने का आग्रह किया। इसक बाद ही विमान उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच पाया। एयरलाइंस की तरफ से इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले हुये सभी अनिवार्य टेस्ट

एयरलाइंस सूत्रों के मुताबिक, यात्री पायलट को सीधे कॉकपिट में प्रवेश नहीं दिया गया बल्कि उन्हें पहले ब्रीथ एनेलाइजर समेत उन सभी अनिवार्य टेस्ट से गुजरना पड़ा, जो विमान उड़ाने से पहले पायलट को देने पड़ते हैं।

इसके अलावा विमान का कैप्टन बदलने के लिए सभी तरह की आंतरिक मंजूरियां भी ली गईं और उनका नाम रोस्टर में भी शामिल कराया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी हालात की जानकारी दी गई। हालांकि यात्री कैप्टन को बिना यूनिफार्म के ही कॉकपिट में प्रवेश करना पड़ा। माना जा रहा है कि इसके लिए डीजीसीए एयरलाइंस पर जुर्माना लगा सकता है।

Related Post

Forest Fire

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगेस्टर, संपत्ति होगी जब्त

Posted by - May 7, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि (Forest Fire) की घटनाओं को लेकर धामी सरकार सख्त है। वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए…
CM Dhami

तीर्थाटन एवं पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तम्भ: सीएम धामी

Posted by - August 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य…
CM Dhami participated on the occasion of 'International Day of Older Persons'

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…

प्रभावी साझेदारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है भारत : Jaishankar

Posted by - May 21, 2021 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जापान, आस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखला पहल…