CM Bhajan Lal

सूरज की ताकत से आएगा विकास का नया सवेरा : मुख्यमंत्री

261 0

जयपुर। आगामी 9 से 11 दिसम्बर को ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन’ होगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है। राइजिंग राजस्थान समिट से जुड़े इस पोस्ट में उन्होंने सोलर एनर्जी को लेकर बात कही हैं। इस समिट के तहत अब तक 20 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हो चुके हैं।

सीएम (CM Bhajan Lal) ने सौर ऊर्जा को लेकर शेयर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सूरज की ताकत से आएगा विकास का नया सवेरा। मैं अपना पहला प्रण लेता हूं कि राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन दिवस पूरी तरह सोलर एनर्जी से संचालित होगा।

विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए स्थापित करेगा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मंगलवार, 26 नवंबर को इस समिट के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगी। इस सम्मेलन में होने वाले निवेश करारों से राजस्थान अक्षय ऊर्जा, खनन, पर्यटन, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विश्व भर में निवेश के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।

सीएम भजनलाल ने बस में किया निरीक्षण, राइजिंग राजस्थान की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

जानकारी के मुताबिक इस ग्लोबल समिट में राजस्थान और देश भर से 100 से अधिक कंपनियां और व्यापारिक समूह भाग लेंगे। इस ग्लोबल एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राज्य की क्षमता प्रदर्शित की जाएगी और देश के औद्योगिक परिदृश्य में राजस्थान की अहम भूमिका को दिखाया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है: सीएम धामी

Posted by - September 21, 2023 0
कोटा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami)  ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर केंद्र की लाभकारी योजनाओं को जनता…
CM Bhajan Lal

राजस्थान शीघ्र ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च करेगा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

Posted by - November 20, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित एनर्जी प्री-समिट में राजस्थान सरकार ने ऊर्जा…
CM Bhajanlal Sharma

CM का करौली दौरा- किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता

Posted by - February 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुताबिक…
CM Bhajanlal Sharma

महाकुंभ की भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Posted by - January 29, 2025 0
जयपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM…