गौरव बन गए गौरी

गौरव अब बन गए हैं गौरी, इनकी खूबसूरती देखकर मचल जायेगा आपका मन

1427 0

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के आठवें सीजन के कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा को तो सभी जानते हैं। मसकुलर बॉडी वाले हैंडसम माचो मैन गौरव को शो में सभी ने पसंद किया था। लेकिन अब आप गौरव को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। क्योंकि गौरव अब गौरी बन गए हैं।

https://www.instagram.com/p/B5sqQIugzUU/?utm_source=ig_web_copy_link

जी हां आपने सही सुना है। गौरव ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है। जिन्हें देखकर कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि ये गौरव ही हैं। गौरव जब स्प्लिट्सविला में आए थे। तब उन्होंने इस बात को नेशनल टेलीविजन पर स्वीकार किया था कि वह लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। यानि गौरव ने स्वीकारा था कि वह समलैंगिक हैं। शो से बाहर आने के बाद गौरव ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया।

https://www.instagram.com/p/B1vd6rIAmWD/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरव से गौरी बनने के बाद वो बेहद ही खूबसूरत नजर आने लगे हैं। गौरव से गौरी बनने के बाद वह एमटीवी के ही एक और रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में भी नजर आए थे। हालांकि उन्होंने इसके केवल दो ही एपिसोड किए। इसके बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। शो को अलविदा कहने का मकसद गौरी की कुछ दिन पहले हुई सर्जरी थी।

बता दें कि गौरी दिल्ली की रहने वाली हैं। अपने एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि गौरव से गौरी बनने का सफर उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। गौरव ने बताया कि उन्हें 12 साल की उम्र में ही एहसास हो गया था कि वह बाकी बच्चों से कुछ अलग हैं। वह लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद हुआ करते थे, लेकिन परिवार की वजह से वो कभी खुलकर सामने नहीं आ पाईं थीं।

साल 2006 में गौरव ‘ग्लैडरेग्स मैनहंट एंड मेगामॉडल कॉन्टेस्ट’ में सेकण्ड रनरअप भी रह चुके हैं। गौरव से गौरी बनने के सफर को भी उन्होंने बहुत एंजॉय किया है। अब वह अपने मॉडलिंग करियर में एक बार फिर से व्यस्त हैं। गौरी सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

Related Post

Raghav Juyal

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल

Posted by - November 2, 2024 0
देहरादून। फिल्म अभिनेता तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने शनिवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। पूजा-अर्चना करने…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…
तुलसी वाला दूध

अगर आप इन बिमारियों से हैं परेशान, रोजाना तुलसी वाले दूध का करें सेवन

Posted by - March 25, 2019 0
डेस्क। सेहत अच्छी रहे ऐसा कौन नही चाहता हैं। अच्छी सेहत हर व्यक्ति की ख्वाइस होती है। इसके लिए व्यक्ति बहुत…