Swara Bhaskar

एक अच्छा एक्टर जरूरी नहीं कि वह असल जिंदगी में हो अच्छा इंसान : स्वरा भास्कर

1385 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने फिल्मों में सकारात्मक और दमदार भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि जो कलाकार ​फिल्मों अच्छी भूमिका अदा करते हैं। वह अपनी असल जिंदगी में भी एक अच्छा इंसान हो।

बता दें कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में स्वरा की सह-कलाकार रह चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में अपने साथी कलाकारों पर की थी। इसके बाद स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)  को अपनी अरुचिकर टिप्पणियों के चलते सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

सोशल मीडिया पर कंगना की कई बार लोगों से बहस भी हो जाती है जैसे कि हाल ही में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ से उनकी तूतू-मैंमैं हो गई थी। कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को भी ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहकर लोगों को नाराज कर दिया था। स्वरा और तापसी पन्नू जैसी अभिनेत्रियों का उल्लेख कंगना ने ‘बी ग्रेड एक्ट्रेसेस’ के तौर पर किया है। यहां तक कि दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को भी कंगना ने नहीं बख्शा था।

आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम का पहला मैच इस दिन

तो ऐसे में क्या कंगना ‘एक बेहतर कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है’ वाक्य के विपरीत बैठती हैं? इस पर स्वरा ने बताया कि मेरे ख्याल से सिर्फ एकमात्र कंगना से ही इस वाक्य का कोई लेना-देना नहीं है। हां, पहले हमारे बीच बहस हुई है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस उक्ति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है कि ‘एक अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है।

स्वरा ने कहा कि हम कई बार यह गलती कर देते हैं। सिर्फ इसलिए कि किसी ने पर्दे पर एक अच्छे इंसान की या किसी प्रेरक भूमिका को निभाया है। तो हम उसे एक अच्छा इंसान समझने की गलती कर बैठते हैं। किरदार को अच्छे से निभाने का मतलब है कि उस कलाकार में प्रतिभा है। वे अपने काम में अच्छे हैं। यह जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी वह एक अच्छा इंसान हो।

Related Post

शीर कोरमा

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता 10 सालों से हैं सैमलैं‌गिक रिश्ते में!

Posted by - February 26, 2020 0
मुंबई। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब समलैंगिक रिश्तों को समझाने के लिए एक फिल्म के साथ हाजिर हैं।…

कान्स में शामिल होने पर हिना का एडिटर ने उड़ाया मजाक, सलमान ने दिया करारा जवाब

Posted by - May 18, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी एक्ट्रेस हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं उनके इस अंदाज को…
कनिका कपूर को नोवल कोरोना वायरस

कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस पॉज़िटिव, यूपी से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव…
akshay-kumar-corona-positive

अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करते हुए लिखा-संपर्क में आए लोग करवाएं अपना टेस्ट

Posted by - April 4, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अक्षय कुमार…
सनी देओल

लोकसभा चुनाव 2019 : पिता- भाई की मौजूदगी में गुरदासपुर से सनी देओल 29 को करेंगे नामांकन

Posted by - April 28, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर मे सोमवार यानी कल अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी…