A delegation of sugarcane farmers from Haridwar met CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं, लिया गन्ने का स्वाद

133 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को हरिद्वार जनपद से आए गन्ना किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को गन्ना भी दिया, मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ ही धूप के बीच लॉन में ही बैठकर ही गन्ना का स्वाद लिया, साथ ही किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मिले गन्ना किसानों ने रायसी – बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण और डोईवाला मिल पर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य परामर्शित मूल्य घोषित करने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने किसानों के साथ जमीन पर बैठक गन्ना का स्वाद भी लिया।

इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी शामिल हुए।

Related Post

हरिद्वार में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने हरकी पैड़ी से 14 कांवड़ियों को पकड़कर किया क्वारंटीन

Posted by - July 25, 2021 0
कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के जिला और पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हो गए। सावन के पहले…
CM Dhami

उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए: सीएम धामी

Posted by - June 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित…
CM Yogi in Kathua

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ। लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज बुधवार को जम्मू के…

मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, विपक्ष से कहा- हमारी आवाज उठाइए

Posted by - July 5, 2021 0
कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को सात महीने से ऊपर हो चुका है, कई बार विवाद होने के…