​​Kukrail Riverfront

​​Kukrail Riverfront: मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा- नहीं तोड़ा जाएगा एक भी मकान

267 0

लखनऊ। कुकरैल रिवरफ्रंट (Kukrail Riverfront) के दायरे में आने वाले रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर में रहने वाले लोगों के मकान नहीं तोड़े जाएंगे। मंगलवार को इन इलाकों के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की और अपनी बात रखी।

मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि मुख्यमत्री योगी (CM Yogi) ने हमें पूरा भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के मकान की रजिस्ट्री है वो मकान नहीं तोड़े जाएंगे और जिन अफसरों ने लोगों में दहशत फैलाई है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल निशा झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने हमारी बात सुनी और कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है उन मकानों को बिल्कुल नहीं तोड़ा जाएगा जिनकी रजिस्ट्री है। जिन मकानों की रजिस्ट्री है ये उनका हक है कि वो उन्हीं घरों में रहें। निशा झा ने बताया कि हम लोगों के लिए ये बड़ी राहत की बात है। हमने एक सप्ताह से ठीक से खाना नहीं खाया है। रहीम नगर की गुंजन शुक्ला ने कहा कि योगी जी ने हमारा साथ दिया और हमारे बच्चों और परिवार का ख्याल रखा।

इसके पहले कुकरैल रिवरफ्रंट ( ​​Kukrail Riverfront) के दायरे में अकबरनगर के बाद आए रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर के लोग अपने घरों को अवैध बताकर लाल निशान लगाए जाने से काफी गुस्से और दुख में थे। शनिवार, रविवार को इसके विरोध में अलग-अलग तरह से प्रदर्शन करने वाले इलाके के लोग सोमवार रात अचानक शंख, ढोल, नगाड़े बजाने लगे। कुकरैल किनारे हर्ष की बारिश होने लगी।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे सीएम योगी, जाना हालचाल

स्थानीय लोग सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , बाबा गोरखनाथ की जय-जयकार करने लगे। रिवरफ्रंट के दायरे में आए रहीमनगर के विजय शुक्ला ने बताया कि सरकार ने उनकी गुहार सुन ली है। फिलहाल उनके घरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। राहुल शर्मा ने कहा, हम यही नहीं समझ पा रहे थे कि हमारे घर अवैध कैसे हो गए हैं? मांग की जा रही थी कि ध्वस्तीकरण को रोका जाए। हमारी मांग मानकर बड़ी राहत दी गई है। गुंजन शुक्ला ने खुश होकर कहा कि अब हमारे घर नहीं तोड़े जाएंगे।

Related Post

Air Show

राफेल, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान

Posted by - May 2, 2025 0
शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य…
CM Yogi

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सीएम योगी का खौफ

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। 6 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़े अपराधों को कम करने, आरोपियों को…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…
आप और कांग्रेस

दिल्‍ली में आप और कांग्रेस की राहें हुई जुदा, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन पर आखिरकार फैसला विफल रहा। दोनों ही पार्टियां अब दिल्‍ली…