CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिला बंजारा समाज का प्रतिनिधिमंडल

265 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने कहा है कि विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत आवास की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी परिवार पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उनके सिर पर छत के सपने को साकार किया जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) गुरुवार को अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर बाबा लक्खीशाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उनसे मिलने आए बंजारा समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा लक्खीशाह बंजारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 31 अगस्त को सरकारी तौर पर विमुक्त दिवस मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू व टपरीवास (डी-नोटिफाइड) जातियों की सूची में अनुसूचित जाति की 20 तथा पिछड़ा वर्ग की 13 जातियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन जातियों के कल्याण और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार ने अलग से बोर्ड का गठन किया गया है और भविष्य में बोर्ड के सदस्य इन्हीं समाज से नामित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने डिनोटिफाइड जनजाति विकास निगम के गठन का भी आश्वासन दिया।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-पॉस से लैस राशन की दुकानों की होगी रेगुलर मॉनिटरिंग

समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अनुसूचित जनजाति के समान आरक्षण का लाभ देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग जातियों के लिए सरकार कार्य कर रही है और अंत्योदय की भावना से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए योजनाएं चलाई हैं, इसलिए आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना का लाभ उठाएं।

Related Post

SC

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना पर केंद्र से पूछे कई सवाल, कहा- ‘राष्ट्रीय समस्या के दौरान हम चुप नहीं बैठ सकते’

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संकट (Corona Virus Cases in India) से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार…
सोना झरिया मिंज

सोना झरिया मिंज बनीं देश की पहली आदिवासी महिला कुलपति, सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति

Posted by - May 29, 2020 0
रांची। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया व देश में जब चारों ओर निराशा व हताशा का माहौल है। इसी…
CM Dhami

राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस…

यूपी में सपा या बसपा से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस, सोनिया से मिलकर कमलनाथ ने की चर्चा

Posted by - July 15, 2021 0
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, इस दौरान यूपी विधानसभा…
Amit Shah

हरियाणा में कांगेस पर भड़के अमित शाह, बोले- बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं

Posted by - July 16, 2024 0
नारनौल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि…