CM Dhami

जन-धन योजना से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी मुख्य धारा में शामिल हुए : धामी

379 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जन-धन योजना के एक दशक सफलता पूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी मुख्य धारा में शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सशक्त वित्तीय समावेशन का एक दशक पूर्ण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन-धन योजना के माध्यम से 10 वर्षों में देश के वित्तीय समावेशन की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है।

इस योजना ने करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया है और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दस साल की इस यात्रा में जन-धन योजना से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग भी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इस योजना की सफलता के साथ हम सभी को एक सशक्त और समृद्ध भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Related Post

वरुण गांधी ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…