गौमांस से लदी कार ने दो युवकों को रौंदा

गौमांस से लदी कार ने दो युवकों को रौंदा

993 0
 बीकेटी इटौंजा लखनऊ इटौंजा थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुर्सी इटौंजा मार्ग पर गाय का मांस से लदी कर ने सुबह लगभग पांच बजे दौड़ लगा रहे बाजपुर गांव के दो नवयुवकों को रौंद दिया। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारकर कार में मौजूद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही इटौंजा थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह मय दलबल के मौके पर पहुंचे व तहकीकात शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इटौंजा अंतर्गत बाजपुर गेगौरा गांव के रहने वाले आशीष कुमार यादव (19 वर्ष) पुत्र विजय बहादुर व रामप्रवेश यादव (17 वर्ष) पुत्र राम आसरे अपने दोस्तों ललित, विपिन, संतोष के साथ कुम्हरावां कुर्सी मार्ग पर दौड़ लगाने गए थे। दौड़ लगाकर दोनों सड़क किनारे बैठे हुए थे तभी कुर्सी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार जिसमें गौमांस लदा हुआ था उसने दोनों नवयुवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में रहे दोस्तों ने कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब रहे। दोस्तों ने फोन कर घरवालों व पुलिस को सूचना दी। दो नवयुवकों की मौत की खबर पाकर पीड़ित नवयुवकों के घरों में कोहराम मच गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुर्सी इटौंजा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, सीओ बीकेटी ह्रदेश कठेरिया एसडीएम बीकेटी नवीन चंद्र व पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में भारी तनाव के बीच शाम को नवयुवकों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि पुलिस टीमें सक्रिय हैं हम जल्द ही दोषियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। अज्ञात दोषियों के विरुद्ध गोवंश अधिनियम व अन्य संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  विधायक अविनाश त्रिवेदी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया व प्रशासन द्वारा अधिकतम सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी महिंगवा सचिन कुमार को लापरवाही बरतने की वजह से स्थानांतरित कर दिया गया है। नपं चेयरमैन बीकेटी अरुण सिंह गप्पू ने पीड़ित परिवारों को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की। गौरतलब है कि इससे पहले भी महिंगवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर के जंगलों में पहले भी गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

Related Post

Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh)  कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर टीम…
cm yogi

सीएम योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र को दी श्रद्धाजंलि

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार देर शाम आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बौद्ध विहार शांति उपवन पहुँचे, जहाँ…
CM Yogi

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों या अन्य शिक्षण संस्थानों को टापू या तटस्थ बने…
AK Sharma

देश में प्रतिदिन सर्वाधिक सौर इंस्टॉलेशन वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में तेजी से अग्रणी बनकर उभरा है, जो सतत विकास को…