Former Head

पूर्व प्रधान का तालिबानी ऐलान, खेत में दलित घुसे तो लगेंगे 50 जूते

514 0

मुजजफरनगर। जिले में एक बार फिर दलित (Dalit) विरोधी मानसिकता सामने आई है। पूर्व प्रधान (Former Head) और कुख्यात रहे विक्की त्यागी के पिता ने गांव में मुनादी करवाते हुए आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी की। ढोल से मुनादी पीटकर गांव पावटी खुर्द के पूर्व प्रधान राजबीर(Former Head Rajbeer) का नाम लेकर ऐलान किया गया कि काेई भी दलित (Dalit) यदि उसकी डोल, समाधि और ट्यूबवेल पर दिखा, तो पांच हजार रुपए जुर्माना और 50 जूतों की सजा मिलेगी।

मुनादी पिटते ही गांव में बवाल मच गया। मुनादी और की जा रही घोषणा का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर आनन-फानन में दो आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुनादी पीटने वाले को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधान (Former Head) की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कानपुर के जूही थाने में सजी अपराधियों की महफिल, पुलिस अफसरों का हुआ सम्मान

चरथावल थाना क्षेत्र का गांव पावटी खुर्द में अपराध की दुनिया का जाना-माना नाम रहे विक्की त्यागी की कई दशक तक दहशत रही है। विक्की त्यागी की साल 2016 में हत्या के बाद उसके गैंग की बागडोर पत्नी मीनू त्यागी ने संभाल ली थी। विक्की त्यागी के पिता तथा गांव पावटी के पूर्व प्रधान राजबीर सिंह(Former Head Rajbeer Singh) मुकदमों की पैरवी में जुटे रहे। विक्की त्यागी के अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले ही परिवार के लोगों का अपराधियों से नाता रहा।

मुनादी पीटने वाला गिरफ्तार, पिटवाने वाले की तलाश

गांव पावटी खुर्द में सोमवार देर रात मुनादी पीटने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजबीर की तलाश की जा रही है। थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SSP ने जातिगत टिप्पणी पर जताई कड़ी नाराजगी

SSP अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद के थाना चरथावल गांव पावटी खुर्द में राजबीर नाम का एक व्यक्ति की ओर से गैर-कानूनी और आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी के साथ ही मारपीट की बात की गई है। उसमें उक्त व्यक्ति तथा उसके साथी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। SSP ने बताया कि मुनादी पीटने वाले आरोपित गांव पावटी निवासी कुंवर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीयूष हत्याकांड: घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Related Post

Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट-गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर को मिली रफ्तार, बजट में 1,246 करोड़ का प्रावधान

Posted by - December 22, 2025 0
लखनऊ । योगी सरकार ने औद्योगिक विकास और वैश्विक कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport)…
Champat Rai

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि कल से होगी शुरू: चंपत राय

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय (Champat Rai) ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…

सीएम योगी ने दिखाए सख्त तेवर, दागी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के दिये निर्देश

Posted by - September 30, 2021 0
लखनऊ। गोरखपुर में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के नामजद होने के बाद से अपराधी…