cm yogi

CM योगी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमंत लला की उतारी आरती

665 0

CM योगी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमंत लला की उतारी आरतीअयोध्या। रामनगरी में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। रामकथा पार्क (Ramkatha Park)  सरयू तट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (gaurd of honour) दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी । मंदिर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में खुले बाबा केदार के कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दूसरे पड़ाव श्री रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में संतों से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, रामलला के दर्शन का बढ़ा समय

Related Post

Stubble

यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी, 4 हजार से अधिक मामलों में दर्ज की गई गिरावट

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार ने कृषि और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार के प्रयासों…
PM Modi

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

Posted by - December 8, 2023 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन…