CM Yogi

पेंशनरों की मुश्किलें खत्म करेगा सीएम योगी का पेंशन पोर्टल

563 0

लखनऊ: सीएम योगी सरकार (CM Yogi Government) की सेवा से निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब पेंशन (Pension) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर वित्त विभाग ने पेंशन पोर्टल (Pension portal) तैयार किया है, जहां रिटायरमेंट (Retirement) के छह माह पहले से ही कर्मचारी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी और तीन माह शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश जारी हो जाएंगे। रविवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सचिवालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में पेंशनरों की उपस्थिति भी होगी।

CM Yogi देगी पेंशनरों को राहत

बता दें कि अब तक लागू व्यवस्था में पेंशनर को ही सारे अभिलेख जुटाने पड़ते थे और भागदौड़ करनी पड़ती थी। पेंशनर के पेंशन प्रपत्र और सेवा संबंधी अभिलेख डाक द्वारा पीपीओ निर्गत करने वाले प्राधिकारी को भेजे जाते थे जिसमें काफी समय लगता था। यदि पेंशन प्रपत्रों में कोई कमी अथवा त्रुटि पाई जाती थी तो उसे वापस डाक द्वारा संबंधित कार्यालय को भेजा जाता था और वहां से त्रुटि का निराकरण होने के उपरान्त फिर से उक्त अभिलेख पीपीओ निर्गतकर्ता को भेजे जाते थे।

सुगम हुआ आवगमन, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को लगे पंख : CM Yogi

खत्म होगी मुश्किलें

इस व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव था। शासन स्तर से समय से पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने आदेश तो थे, लेकिन व्यवहार में लोगों को अनेक दिक्कतें होती थीं। सीएम योगी के इस अभिनव प्रयास से पेंशनरों की मुश्किलें खत्म हो जाएंगी और सेवानिवृत्त होने पर आसानी से पेंशन और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान भी हो जाएगा।

योगी सरकार नर्सिंग पैरामेडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

Related Post

Bangal BP

मिथुन के रोड शो को नहीं मिली परमीशन, नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस वजह से सभी…
Swami Vasudevanand Saraswati

सीएम योगी के क्रियाकलापों में दिखती है प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाने की प्रतिबद्धताः स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

Posted by - December 27, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन और इसके लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही अभूतपूर्व व्यवस्था पर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़ी भीड़ में मोदी और योगी के कट आउट संग सेल्फी लेने का दिखा क्रेज

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी…