cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ आगे बढ़ेगी टीम यूपी

584 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सरकार गठन के एक माह के भीतर सभी मंत्रियों और विभागों के प्रमुख अधिकारियों (Team UP) के साथ अगले पांच साल का रोड मैप तैयार कर लिया है। टीम यूपी लोक कल्याण (Public welfare) के संकल्प के साथ रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। सीएम योगी ने सभी मंत्रियों से कहा कि अपने-अपने विभागों के के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ हमें आगे बढ़ना है।

सीएम योगी ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद सभी विभागों से सौ दिन, छह माह, दो साल और पांच साल की कार्य योजना मांगा था। इसके बाद सभी विभागों को 10 सेक्टरों में बांटा गया और 13 से 21 अप्रैल के बीच सुबह और शाम अलग-अलग सेक्टरों का प्रजेंटेशन हुआ। सभी प्रजेंटेशन में पिछले पांच साल और अगले पांच साल की तैयारियों को रखा गया था। प्रजेंटेशन के बाद मंत्रियों के सुझावों को भी लिया गया और उस पर अमल करने के लिए सीएम योगी ने निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने सभी मंत्रियों से कहा कि आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि हमें पांच साल पहले प्रदेश किस हालत में मिला था और आज क्या स्थिति है। साथ ही हमें देश में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने के लिए क्या करना है। अब आपको शासन की सभी योजनाओं की जानकारी हो गई है। इसके आधार पर एक्शन प्लान बनाकर विभागीय बैठक भी करें।

अधिक से अधिक तकनीकी का उपयोग और रोजगार पर फोकस

सीएम योगी का लोक कल्याण के साथ तकनीकी और रोजगार पर फोकस है। उन्होंने अधिक से अधिक लेटेस्ट तकनीक के उपयोग पर जोर दिया है, ताकि पूरी व्यवस्था पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार से लेकर विभागों को भी इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आश्रयहीन संवासियों व महिलाओं की मसीहा बनी योगी सरकार

सीएम योगी ने किया फोन, बैठक में बुलाया

सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा है कि वह शनिवार और रविवार को फिल्ड में रहें। धरातल पर लोगों की समस्याओं को समझें और सुझाव दें। उनके फीड बैक पर सोमवार या मंगलवार को आगे की कार्य योजना तय की जाएगी। बैठक में शामिल न हो पाने वाले मंत्रियों को सीएम योगी ने फोन कर बात की, उनकी समस्याओं को समझा और बैठक में शामिल होने के लिए भी कहा।

चिकित्सा सुविधाओं की सुपर स्पेशियलिटी का बड़ा केंद्र बन रहा गोरखपुर

Related Post

CM Yogi

राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ.राम मनोहर लोहिया की 114 वीें जयन्ती पर अपनी विनम्र…
cm yogi

देश में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य के युवा अब बनेंगे स्मार्ट : सीएम योगी

Posted by - January 7, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ विद्यार्थियों को मुफ्त दिए जा रहे…
CM Yogi

सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी

Posted by - January 14, 2025 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार भोर में…
Statue of Lord Laxman at Lucknow airport

राजनाथ सिंह ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरूवार को चौधरी चरण…