K.G.F: 2

शादी के कार्ड पर ‘KGF 2’ के फैन ने छपवाया फनी डायलॉग, जरूर देखें

740 0

मुंबई: फिल्म K.G.F: 2 ने बॉक्स ऑफिस में तूफान मचा दिया है और फैंस तो इस फिल्म के डायलॉग के दीवाने हो गए है। इसी बीच शादियों (Wedding) का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड (Wedding card) वायरल हो रहा है। ‘केजीएफ 2’ के किसी फैन ने अपनी शादी के लिए कार्ड छपवाया है,  हालांकि हम इस बात का दावा नहीं करते। लेकिन सोशल मीडिया (Social media) पर इस कार्ड की जबरदस्त चर्चा हो रही है और इसकी वजह है इस पर लिखा एक खास कैप्शन जिसे पढ़कर लोगों को हंसी आ रही है।

इस वेडिंग कार्ड पर बकायदा दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है। शादी का समय और जगह लिखी है. इसके साथ ‘केजीएफ 2’ के डायलॉग के अंदाज़ में एक कैप्शन लिखा है जो काफी फनी है। कार्ड पर लिखा है, ‘Marriage… Marriage…Marriage. I dont Like it, I avoid, but my relatives like Marriage i can’t avoid.’ इसका मतलब है ‘शादी…शादी…शादी. मुझे पसंद नहीं है मैं नज़र अंदाज़ करता हूं, पर मेरे रिश्तेदारों को शादी पसंद है, मैं नज़र अदाज़ नहीं कर सकता’। इंटरनेट पर ये वेडिंग कार्ड जबरदस्त वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मनरेगा योजना से उत्तर प्रदेश में बनेंगी 150 हाईटेक नर्सरी

 

Related Post

पॉर्न कसे मे अभी जेल मे ही रहेंगे राज कुन्द्रा, जमानत याचिका खारिज

Posted by - July 28, 2021 0
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन…
Shweta Tripathi

‘मसान’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बोलीं- जबरदस्ती कोई हमारे मुंह में ड्रग्स नहीं डालता

Posted by - September 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 99 प्रतिशत बॉलीवुड द्वारा ड्रग्स का सेवन की बात कही थी। इस दावे को…