3rd Ground Breaking Ceremony

कानपुर, आगरा और गोरखपुर में ‘फ्लैटेड’ फैक्ट्रियां जल्द होंगी स्थापित

480 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (UP government) अगले 100 दिनों में आगरा (Agra), कानपुर (Kanpur) और गोरखपुर में तीन फ्लैटेड फैक्ट्री परिसरों, अलीगढ़ में एक मिनी औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ संत कबीरदास नगर और चंदौली में जनसुविधा केंद्रों का शिलान्यास करने जा रही है।

इसके अलावा फर्रुखाबाद और तालकटोरा (लखनऊ) में औद्योगिक बुनियादी ढांचे में सुधार कार्य भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लागत 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर रही है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और निर्यात संवर्धन विभाग के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 100 दिन, छह महीने, दो साल और पांच साल के लक्ष्य पर दिए गए प्रस्तुतीकरण में यह जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभाग को निवेश और उत्पादन बढ़ाने, बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने और बढ़ावा देने के लिए समयबद्ध तरीके से अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले प्रदेश का निर्यात अगले दो वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपये और पाँच वर्षों में दोगुना करके 3 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है।

अन्य लक्ष्यों के अनुसार प्रदेश में छह एमएसएमई पार्क स्थापित करना, कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर स्थापित करना और बैंकों के सहयोग से एमएसएमई क्षेत्र को ऋण वितरण को बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करना शामिल है। इससे पांच करोड़ रोजगार के सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच वर्षों में अपने निर्यात में 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी है, जो 2017-18 में 88,967 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 (जनवरी 2022 तक) में 125,903.76 करोड़ हो गया है, जो इस साल के अंत तक डेढ़ लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का फरमान, यूपी के इन जिलों में मास्क हुआ अनिवार्य

इस बीच, विभाग का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पांच लाख और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत 1.5 लाख कारीगरों को टूल किट वितरण और ऋण की सुविधा देना है। इसके अलावा, विभाग ने अगले पांच वर्षों में 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने और ओडीओपी उत्पादों की बिक्री दोगुनी करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द

Related Post

CM Yogi

अधिकारी जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Posted by - September 3, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार को जनता दर्शन में लोगों…

संजय निषाद ने उप-मुख्यमंत्री पद पर ठोका दावा, कहा- हमें दुखी करके भाजपा खुद खुश नहीं रह सकती

Posted by - June 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर सभी पार्टियों ने राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर…
Ashwini Vaishnav

यूपी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ा रही है: अश्विनी वैष्णव

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। रेल और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश (यूपी) की GIS-23 की दुनिया भर…
Australian couple took a dip in the Triveni of Maha Kumbh

महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भनगर : सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा…