बीजापुर में सीएएफ कैंप पर नक्सली हमला, 4 जवान घायल

460 0

बीजापुर: बीजापुर (Bijapur) के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे नक्सलियों (Naxalite) ने सीएएफ CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। सीएएएफ कर्मियों ने हमले का जवाब दिया, जिसमे 2 सीएएफ कर्मियों और डीएफ के 2 कर्मियों सहित चार जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए देर रात राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है। नक्सलियों और बल के बीच करीब 30 मिनट तक मुठभेड़ चली। अंधाधुंध फायरिंग में नक्सलियों ने करीब 15 बीजीएल के गोले दागे।

बीजपुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे दरभा कैंप पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके अलावा बीजीएल के गोले भी दागे गए हैं। सीएएफ कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए।

नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। नक्सलियों के हमले के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

एसपी कश्यप ने बताया कि जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले।

यह भी पढ़ें: स्टिंग ऑपरेशन में चार पार्षदों का खुलासा, बीजेपी ने किया बाहर

तलाशी अभियान जारी

बता दें कि देर रात हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की अन्य टीमें जंगल में तलाशी के लिए निकली हैं. पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली घायल भी हुए होंगे या मारे गए होंगे।

यह भी पढ़ें: विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का एस.एस. सन्धु ने किया निरीक्षण

Related Post

Honey processing

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण (Honey Processing) का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22…
CM Dhami met Union Civil Aviation Minister

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नई दिल्ली में की मुलाकात

Posted by - April 29, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू…
CM Dhami

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर की जा रही कार्यवाही

Posted by - July 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कदाचार के प्रकरणों…