विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का एस.एस. सन्धु ने किया निरीक्षण

469 0

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विपणन के सम्बन्ध में जानकारी ली।

विभिन्न विभागों जिला उद्योग केंद्र, आईएलएसपी, दीन दयाल-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद स्तरीय फेडरेशन सरस पिथौरागढ़ के विभागीय स्टाल लगाये गये थे।

इन सभी स्टालों का मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण कर जानकारी ली गई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने व उत्पादित सामग्री के बेहतर प्रचार प्रसार कर बाजार उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य सचिव को बुकें भेंट कर उनका स्वागत करते हुए जनपद अंतर्गत संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ: डॉ. धन सिंह

इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मुन्स्यारी का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी के0के0रोसो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव पर धामी ने हनुमान जी की पूजा अर्चना

Related Post

Vikramaditya Singh met CM Dhami

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 7, 2024 0
देहरादून। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और उनकी माताजी व पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने…
Anand Bardhan reached the State Disaster Control Room

मुख्य सचिव ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंच प्रदेश में अतिवृष्टि की जानकारी ली

Posted by - August 29, 2025 0
देहारादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न जनपदों में अतिवृष्टि की…
CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…