Pushkar Singh Dhami

मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: सीएम धामी

579 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ (Haridwar Patanjali Yogpeeth) में परम पूज्य मोरारी बापू के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार किया व्यक्त, कही यह बड़ी बात

Related Post

योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री समेत 10 पर FIR

Posted by - July 5, 2021 0
उत्तरप्रदेश के बलिया में योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। जिला…
Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल…
CM Dhami

भारत की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है: धामी

Posted by - November 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय…