Amitabh Bachchan

एस चौहान ने अमिताभ बच्चन को भेंट की केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति

643 0

देहरादून: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान (S Chauhan) ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर (Kedarnath temple) की प्रतिकृति भेंट की। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है ।

देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है। अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “गुड बॉय” पिछले 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है। फ़िल्म की शूटिंग 4 अप्रेल तक उत्तराखंड में होगी।

यह भी पढ़ें: विधानपरिषद में भी भाजपा की जीत महत्वपूर्ण है : सीएम योगी

इस फ़िल्म में उत्तराखंड के कही जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फ़िल्म शूटिंग से पर्यटन का साथ साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सरकार यूपी में युवाओं को बांट चुकी 2.45 लाख से अधिक स्मार्टफोन और टैबलेट

Related Post

सोनाली गुप्ता की नई किताब 'हैपिट्यूड' लॉन्च

सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च, ‘तान्हा जी’ फेम विपुल गुप्ता पहुंचे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली।‘गो बियॉन्ड स्पोर्ट्स’ की फाऊंडर और खेल उद्यमी सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च हुई है। लॉन्चिंग के…
FDA takes swift action against banned cough syrups

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान

Posted by - October 6, 2025 0
प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं स्वास्थ्य…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…