Yogi Adityanath

विधान परिषद के चुनाव में 36 में से 36 सीटें भाजपा जीते, ये हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

566 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है। मैं जीत के लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद करता हूं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीडीसी सदस्यों (BDC members) और जिला पंचायत सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का लोकतंत्र (Democracy) को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान है।

उन्होंने विधान परिषद के चुनाव के बारे में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम लोग 09 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में 36 में से 36 सीटें भाजपा ही जीते। 36 में से 36 सीटें जीत जाते हैं तो विधान परिषद में भाजपा और सहयोगियों की सीटें 75-80 हो जाएंगी,विधानसभा और विधान परिषद दोनों में हमारे पास बहुमत होगा। हम सभी को इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है।

बिना भेदभाव भाजपा कर रही काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। भेदभाव न करने वाली लोकप्रिय भाजपा सरकार को इसलिए फिर से एक बार जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भेदभाव न होने के कारण ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लोकप्रिय बीजेपी सरकार का गठन हुआ है।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें: AK Sharma

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत में कुछ मूलभूत सुधारों को आगे बढ़ाते हुए यह ध्यान दिया कि कैसे हम अपने सदस्यों के सम्मान की रक्षा करते हुए उनके कार्यों को और भी तेज़ी के साथ आगे बढ़ने का काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नगरों की साफ-सफाई में नगर विकास मंत्री के निर्देश का हुआ असर

Related Post

Keshav Maurya

एक जिला एक व्यंजन कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करेंगे: उप मुख्यमंत्री

Posted by - February 14, 2026 0
अम्बेडकर नगर: आज अम्बेडकर नगर जनपद के खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री…
CM Yogi

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा…
CM Yogi

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे 60 हजार: मुख्यमंत्री

Posted by - April 24, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निर्धारित 02 लाख…