development

नगरों की साफ-सफाई में नगर विकास मंत्री के निर्देश का हुआ असर

459 0

लखनऊ: प्रदेश के नगरों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के सम्बंध में गत दिनों नवनियुक्त नगर विकास (Newly appointed city development) , शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों का असर धरातल पर व्यापक रूप से दिखाई देने लगा है। विभागीय अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मंत्री जी निर्देशों के क्रम में प्रातः 5ः00 से 8ः00 बजे के बीच साफ-सफाई करवाने के लिए स्थलों पर गये और अपनी निगरानी में सफाई करवायी। इससे प्रदेश में साफ संदेश गया कि वर्तमान नगर विकास मंत्री के अधीन नगर विकास विभाग प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशानुरूप स्वच्छ वातावरण (Clean environment) प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी नगर आयुक्त एवं विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 5ः00 से 8ः00 बजे के बीच पूरी साफ- सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर विकास मंत्री आज अपने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में साफ-सफाई के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में आई रिपोर्ट की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से प्राप्त रिपोर्ट की फीडबैक काफी उत्साहजनक है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले, इसके लिए सुबह से ही इस कार्य में लगकर अपना सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह से ही साफ- सफाई का कार्य किया और इस संबंध में उत्साहजनक रिपोर्ट मिली है। उन्होंने सभी पदाधिकारीगण से भी आग्रह किया है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि इस भागीरथ प्रयास एवं पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने आम जनता से की बात, सुनी जनसमस्यायें

नगर विकास मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में नगर विकास विभाग लोगों के हितों के दृष्टिगत युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। प्रदेश की बड़ी आबादी शहरों में निवास करती है। लोगों को स्वच्छ वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिए माहौल मिले, इसके लिए शहरी व नगरीय क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई जरूरी है। नगरीय क्षेत्र की सुचारु साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ही नगर आयुक्त एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन प्रातः 5ः00 से 8ः00 बजे के बीच साफ-सफाई करवाएं और इससे संबंधित कार्य की ऑनलाइन मानिटरिंग करें। साथ ही संबंधित कार्य की ससमय रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ्स विभागीय मंत्री सहित अपर मुख्य सचिव को भी भेजी जाए।

यह भी पढ़ें : नए पार्किंग क्षेत्र बनाने के लिए संधु ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

Related Post

CM Yogi

भारत, विश्व मानवता और चराचर जगत की रक्षा के लिए सनातन धर्म की रक्षा आवश्यकः मुख्यमंत्री

Posted by - November 30, 2025 0
झज्जर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने साधु-संतों के समक्ष दो बातें रखीं और…
आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by - March 30, 2021 0
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर…
Yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 10 से 11 बजे तक जनसुनवाई करने का का दिया निर्देश

Posted by - May 31, 2022 0
लखनऊ। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण अपनी शीर्ष प्राथमिकता…
Mouni Amavasya

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा

Posted by - January 21, 2023 0
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेले के दौरान शनिवार को मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के स्नान के लिए…