Yogi

सीएम योगी का निर्देश, आगामी सत्र से पहले चलेगा स्कूल चलो अभियान

508 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश किए अगले सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल चलो अभियान (School Chalo Campaign) चलाया जाए और अभियान को वृहद स्वरूप दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय मंत्री (Departmental minister) से परामर्श कर विभाग इस संबंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार करें और उसका क्रियान्वयन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण विगत दो शैक्षिक सत्र प्रभावित रहे हैं। इसलिए भौतिक पठन-पाठन नहीं हो सका। इसको देखते हुए स्कूल जाने के लिए बच्चों और अभिभावकों को एक बार फिर जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था की पारदर्शिता और अभिभावक की सुविधा को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों के ड्रेस आदि के लिए धनराशि सीधे अभिभावक के बैंक खाते में भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही स्कूल आएं।

गौरतलब है कि 2017 के पहले प्रदेश में बहुत से परिषदीय स्कूल बंद होने के कगार पर आ गए थे। बच्चों का स्कूलों से मोह भंग हो रहा था। इसको देखते हुए योगी सरकार ने स्कूल चलो अभियान को जनआंदोलन बनाया। इसका परिणाम यह हुआ कि पांच साल में बच्चों की संख्या लगभग 54 लाख बढ़ गई। योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्राथमिक स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

यह भी पढ़ें : दस लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य के साथ फिर होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

1.33 लाख से अधिक स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया गया। बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास रूम, खेल का मैदान, लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का सौंदर्यीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जा रही है। ज्यादातर स्कूल इससे संतृप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : रोजगार देने में नाकाम योगी सरकार करवा रही पेपर लीक: अखिलेश

Related Post

संजय निषाद ने उप-मुख्यमंत्री पद पर ठोका दावा, कहा- हमें दुखी करके भाजपा खुद खुश नहीं रह सकती

Posted by - June 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर सभी पार्टियों ने राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर…
AK Sharma

विगत तीन वर्षों में कुशीनगर जिले में सबसे ज्यादा विकास कार्यों कराए गए: एके शर्मा

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार शाम…

नरेंद्र गिरि आत्महत्या केस: सीबीआई ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

Posted by - September 28, 2021 0
प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ…
CM Yogi

कर्मठता, अनुशासन, पारिवारिक संस्कारों के साथ पीएम मोदी का हर काम देश के नामः सीएम योगी

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत जीवन अनुशासन व सादगी से भरा…
CM Yogi did darshan of Shri Ramlala

गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के किये दर्शन

Posted by - January 29, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन…