Prime Minister

COVID-19 Certificates पर फिर से लगेगी प्रधानमंत्री की तस्वीर!

722 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) खत्म होने के बाद एक बार फिर से कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों (COVID-19 Certificates) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तस्वीर लगाई जाएगी। इन 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आठ जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों (COVID-19 Certificates) से मोदी की तस्वीर हटा दी गई थी।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इन 5 राज्यों में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर फिर से प्रधानमंत्री की तस्वीर की छपाई को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। कोविड-19 प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री की तस्वीर को शामिल करने के लिए को-विन मंच पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।’

यह भी पढ़ें : रेसलिंग से WWE के दिग्गज ट्रिपल एच ने किया अलविदा

Related Post

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत, पीएसी के 17 जवानों रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

Posted by - February 29, 2020 0
मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में अब तक 71 मरीज़ों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग…

पूर्व की सरकारों की कमियाँ बीएसपी की सरकार पर थोपना ठीक नहीं : मायावती

Posted by - December 13, 2021 0
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि पूर्व की सरकाराें की कमियों को उनकी सरकार पर थोपना…