Pushkar Singh Dhami

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

597 0

देहरादून: उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून (Dehradun) स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों (Agitators) को नमन करते हुए मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य जनता के संघर्षों से बना है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ विधायक विनोद चमोली, विधायक खजानदास, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान, सुशीला बडोनी, प्रदीप कुकरेती समेत बड़ी संख्या में लोग शहीद स्मारक पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : मदन कौशिक ने धामी के साथ राज्यपाल से की मुलाकात

Related Post

आनंद शर्मा

मानवता पर हो रही है चोट, जिसे हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा : आनंद शर्मा

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर(एनपीआर), नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) को लेकर सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार…

महाराष्ट्र के सियासी घमासान में सीएम उद्धव की एंट्री, बोले- पाकिस्तान में कब फटेंगे बम

Posted by - November 1, 2021 0
मुंबई। मुंबई ड्रग्स केस में सियासी घमासान जारी है। अब इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  की एंट्री…
CM Yogi

सेटेलाइट फ्लाईओवर होगा वाईशेप, पीलीभीत बाईपास होगा फोरलेन

Posted by - August 6, 2025 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बरेली मंडल के चार जनपदों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 को जीरो फायर इंसिडेंट जोन बनाने के लिए योगी सरकार की व्यापक तैयारी

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को श्रद्धालुओं के लिए हर तरह से सुरक्षित किए जाने को लेकर योगी सरकार ने…