Akhilesh

शपथ ग्रहण में सीएम हमें बुलाएंगे नहीं, बुलाएंगे तब भी नहीं जाऊंगा

736 0

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अगर मुझे शपथ ग्रहण में निमंत्रण देंगे फिर भी नहीं जाऊंगा। इसके आगे उन्होंने कहा सबसे पहली बात तो वो हमें बुलाएंगे नहीं, बुलाएंगे तब भी नहीं जाऊंगा।

विधानसभा चुनाव के ठीक बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे, वे सबसे पहले पूर्व मंत्री बलराम यादव के आवास पर पहुंचे और घंटों बातचीत के बाद वह नगर के हर्रा की चुंगी मोहल्ले में स्थित सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के चुनाव पर कोई चर्चा न हो इसके लिए कश्मीर फाइल्स को बीजेपी लेकर आई है।

यह भी पढ़ें : एन बीरेन सिंह ने ली दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

Related Post

Registration will be required for installing lift/escalator

अब परिसरों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिला…

कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई- यह कहने वाले मंत्री के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Posted by - July 21, 2021 0
मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया…