Children

अब गरीबों के बच्चे आलीशान स्कूलों में पढ़ेंगे, मिलेगी मुफ्त शिक्षा

597 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Vulnerable groups) के लोगों को बड़ी मदद देने वाली है। अब गरीब, मजदूर व श्रमिकों के बच्चे (Children) आलीशान स्कूल (Luxurious school) में पढ़ाई कर सकेंगे। इन स्कूलों में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। अनुमान है कि ये स्कूल इसी साल अगस्त या सितंबर महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ- साथ टेबल- कुर्सियां भी स्मार्ट होंगी। खबर है कि यूपी के हर मंडल में एक अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। यूपी में अब अमीर बच्चों की तरह श्रमिक वर्ग के बच्चों को आलीशान स्कूलों में बैठकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पैन कार्ड को आधार से करें लिंक, नहीं तो देना पड़ेगा 10,000 रुपये का जुर्माना

आपको बता दें कि यूपी में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण हो रहा है। इन पर काम तो पहले ही फाइलों में शुरू हो गया था, लेकिन जमीन पर इनकी शुरुआत योगी-2.0 में होगी। इन स्कूलों का निर्माण 12 से 13 एकड़ जमीन में किया जा रहा है।

 

Related Post

CM Yogi

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2026 0
जॉयपुर (पुरुलिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जॉयपुर विधानसभा क्षेत्र में…

ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: जीत के लिए भाजपा ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचला- प्रियंका

Posted by - July 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…
MP Pachauri met CM Yogi

सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफार्म: सीएम योगी

Posted by - March 28, 2023 0
कानपुर। शहर में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आगामी अप्रैल माह में खेलो इंडिया अंतर्गत लोकसभा, मण्डल…