Garbage

चुनाव परिणाम से पहले बड़ा खेल! कूड़े की गाड़ी में बरामद हुए 3 संदूक

479 0

बरेली: यूपी (UP) के विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ा खेला होने की खबर सामने आ रही है। 10 मार्च को आने वाले नतीजों से पहले इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) काफी सख्त नजर दिखाई दें रही है। चुनाव परिणाम (Election results) से पहले बरेली (Bareilly) में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कूड़ा ढोने (Garbage cart) वाले वाहन से 3 बड़े-बड़े बक्‍से में बक्‍से में बैलट पेपर (Ballot paper) बरामद किये गए हैं।

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ को बनाया दिया था अपराधियों का गढ़ : सीएम योगी

जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च को आने वाले नतीजों से पहले बुधवार को मतगणना स्थल के बाहर बहेड़ी विधानसभा से एक कूड़े की गाड़ी आई, जिसे देखते ही समाजवादी पार्टी के नेताओ ने उसे रोक कर चेक किया तो उसमें बैलट पेपर से भरे 3 संदूक पाए गए। इससे नाराज समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की खबर लगते ही मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ बड़ी संख्‍या में पुलिस पहुंची और हंगामे को शांत कराया। बड़ी मात्रा में बैलट पेपर मिलने की शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है। इसी जगह पर सभी EVM और बैलेट पेपर रखे हुए हैं और 10 मार्च यानी कल गुरुवार को मतगणना होनी है।

कलेक्‍टर का बयान

डीएम शिवकांत द्विवेदी ने इस मामले में बताया है कि इसमें आरओ की गलती थी। उसने चुनाव से जुड़ी सामग्री कूड़े की गाड़ी में भेज दी थी और इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अब उनको बुलाकर बात हो गई है। कलेक्‍टर ने कहा कि अब किसी तरह की परेशानी नही है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Related Post

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं

Posted by - July 29, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
CM Yogi worshiped in the court of Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

Posted by - February 4, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। श्री…
Rupa Mishra

वित्तीय वर्ष के अंत तक एसबीएम 2.0 अंतर्गत सभी कार्य शुरु हो जाये : रूपा मिश्रा

Posted by - November 20, 2024 0
लखनऊ। विश्व शौचालय दिवस (Wpeld Toilet Day) पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत रूपा मिश्रा…