दाखिल पर्चा

राहुल 10 को तो जानें स्मृति ईरानी कब करेंगी अमेठी में पर्चा दाखिल

1295 0

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी कल सुबह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीँ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

ये भी पढ़ें :-खाते में आएंगे 15 लाख, कभी नहीं कही ये बात – राजनाथ सिंह 

उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष गौरीगंज बाजार से जनसमूह के साथ नामांकन करने अमेठी जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी के तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने छोड़ी पार्टी 

आपको बता दें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक व राज्यसभा सदस्य एमए खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।वही स्मृति ईरानी के पत्र दाखिल की जानकारी बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने दी है ।

ये भी पढ़ें :-राहुल ने पीएम पर किया हमला, कहा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?

जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली जिला मुख्यालय पर अपना पर्चा दाखिल करेंगी। दोनों नामांकन में कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अब 11 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पहले उन्हें 17 अप्रैल को नामांकन करना था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 17 को अवकाश के चलते यह निर्णय लिया गया।

Related Post

ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न…
Anand Bardhan

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

Posted by - May 7, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” अवधारणा…
CM Yogi

हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक भर्तियां कींः मुख्यमंत्री

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों…
Shoab Iqbal

दिल्ली में लगाएं राष्ट्रपति शासन, वरना सड़कों पर बिछ जाएंगी लाशें : आप विधायक शोएब इकबाल

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान…