Lata Mangeshkar

थम गई स्वर कोकिला की आवाज, 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

669 0

मुंबई। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।

लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं। इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था।

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं। सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। फैंस की आंखें नम हैं। आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है। अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है।

लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाए। लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनर रही थीं। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

लता मंगेशकर चाहे ये दुनिया छोड़कर चली गई हैं। लेकिन अपने सदाबहार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गई हैं। लता दीदी के इन गानों ने उन्हें इस दुनिया में अमर कर दिया है।

Related Post

sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को…
अक्षय - अनुपम

अक्षय की नागरिकता विवाद मामले में बोले अनुपम, किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं

Posted by - May 5, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में बने हुए हैं…