Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

602 0

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive) आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 64 वर्षीय बीजेपी नेता ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। गडकरी फिलहाल कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं।

गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं।

I have tested positive for Covid 19 today with mild symptoms। Following all the necessary protocols, I have isolated myself and I am under home quarantine। I request all those who have come in contact with me to isolate themselves and get tested।

नड्ढा और राजनाथ भी संक्रमित

उधर, सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ की भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह होम क्वारंटाइन में हैं। 70 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी थी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय को दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण

Posted by - August 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai)  से आज शुक्रवार को यहाँ उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव…

अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ समाजवादी पार्टी…