Kashi

बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर की चमक बढ़ा रही योगी सरकार

613 0

बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर की आभा को बढ़ाने का काम योगी सरकार कर रही है। स्वर्ण शिखर के पुरातन स्वरूप को संरक्षित करते हुए उसकी साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। साथ बाहरी दीवारों की चमकाने का काम जोरों पर है। प्रशासन मंदिर के गर्भगृह से लेकर शिखर तक स्वरूप को वैभवशाली बनाने में जुटा हुआ है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर महाराजा रणजीत सिंह ने स्वर्ण मढ़वाया था। स्वर्ण शिखर का आभामंडल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्वर्ण शिखर पर समय के साथ कुछ काले धब्बे आ गए थे, लेकिन पूर्व की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब स्वर्ण शिखर और बाहरी दीवार को उनके पुराने स्वरूप में बरकार रखते हुए चमक को बढ़ाने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अहिल्याबाई होल्कर ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार करवाया था और लगभग 352 वर्ष के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे पुनः करवा रहे हैं। यह नए भारत की पहचान बनने जा रहा है।

वाराणसी के मंडलायुक्त व  काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि कुछ साल पहले बाहरी दीवार को पेंट कर दिया गया था, जिससे उसकी वास्तविक छवि छिप गई थी। अब बिना किसी छेड़छाड़ के उस पेंट को बाहरी दीवार से हटाया गया है ताकि दीवारों के पत्थरों का रंग उभरकर सामने आ सके। वहीं स्वर्ण शिखर पर कुछ काले धब्बे आ गए थे, जिसे बिना कोई बदलाव किए विशेषज्ञों की मदद से हटाया गया है। इस साफ-सफाई से बाबा विश्वनाथ की छवि निखरकर सामने आ रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभूति है।

पीएम मोदी ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत सभी शहीदों को किया नमन

श्री काशी विश्वनाथ धाम का प्रधानमंत्री ने आठ मार्च 2019 को  शिलान्यास किया था,  जिसकी आभा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निखर के दिखने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसम्बर को वाराणसी की संभावित यात्रा में  श्री काशी विश्वनाथ धाम श्रद्धालुओं को समर्पित करेंगे।

Related Post

CM Yogi

यूपी में डकैती का क्राइम रेट शून्य तो हत्या के प्रयास में देश में 25वां स्थान

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में अपराध (Crime) और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही योगी सरकार…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - June 26, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुँचे। वाराणसी पुलिस लाइन…
Roshan Jacob

इन्वेस्ट यूपी के जरिए निवेशकों को व्यवसायिक भूखण्डों का आफर देगा एलडीए: रोशन जैकब

Posted by - July 20, 2022 0
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण अब अपनी बड़ी व्यवसायिक सम्पत्तियों को काॅरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर बेचेगा। इसके लिए विभिन्न योजनाओं…
Swami

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन 108 घंटे बाद हुआ खत्म

Posted by - June 8, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी (Gyanvapi) परियासर में कथित शिवलिंग (Shivling) की पूजा की मांग को लेकर अन्‍न-जल त्‍याग कर बैठे स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद…